
मढ़ौरा। स्थानीय विधानसभा क्षेत्र के खैरा एवं गौरा बाजार में भाजपा नेता नागेंद्र राय के सौजन्य से मास्क का वितरण किया गया।रविवार को श्री राय के प्रतिनिधि धर्मेंद्र यादव के द्वारा ग्रामीण वासियों के बीच कोरोनावायरस से बचाव हेतु उपायों एवं महामारी में सरकारी दिशा-निर्देशों पर पालन करने के प्रति उन्हें जागरूक किया।साथ ही ग्रामीण क्षेत्र मे लग रहे हाट- बाजारों में बिना मास्क के घूम रहे लोगों को मास्क वितरण कर जागरूक किया गया। इस दौरान साथ में प्रवीण कुमार, अखिलेश यादव, अनिल साह, रमेश सिंह, अनिरुद्ध शर्मा, कन्हाई जी, शुभ नारायण राय, पप्पू यादव, सुनील राम, सुरेंद्र मांझी, रवि सिंह, भूपेंद्र साह, रविकांत गिरी, अनीश सिंह, विकल यादव,जगदीश यादव, अमरजीत कुमार, राहुल यादव, विकास यादव, अजय यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।




Recent Comments