मढ़ौरा। रविवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवो का दौरा कर समाजसेवी रूपेश सिंह ने कोरोना से बचाव के लिए आम लोगो के बीच जागरूकता अभियान चलाया। जिसमें श्री सिंह ने लोगो से घर से बाहर निकलते वक्त हमेशा मास्क का उपयोग करने और भीड़ भाड़ से बचकर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए ही कोई काम करने की सलाह दी। कोरोना से बचाव के मढ़ौरा में चलाए जा रहे इस जागरूकता अभियान के दौरान रूपेश सिंह ने सभी लोगो के बीच मास्क का भी वितरण किया। जिन गांवो में जागरूकता अभियान चलाया गया, उनमें जगदीशपुर, छितरौली, बहुआरा, मोथहा रामपुर, मझवालिया आदि गांव शामिल था।इस मौके पर रूपेश सिंह के साथ भोला सिंह, गांधी जी, उमेश सिंह, कारिया सिंह, प्रभात सिंह, हैपी सिंह, मोनु सिंह, आदर्श, अंकेश सिंह सहित अन्य लोग भी शामिल रहे।