छपरा विधायक की पहल पर बदले जा रहे जर्जर तार
छपरा शहर में जहॉ – जहॉ जर्जर तार है उसको चरणबद्ध तरीके से बदला जा रहा।इसी दौरान वार्ड-5 के ब्राह्मण टोली में जर्जर तार की समस्या बनी हुई थी जो आए दिन किसी अनहोनी का कारण बन सकता था, इस मुद्दें को लेकर स्थानीय लोगों ने विधायक डॉ सी एन गुप्ता से इसकी शिकायत की थी,जिसपर विधायक ने पहल करते हुए विगत के दिनों में इस मुद्दे को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की थी जिसमें विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने स्पष्ट निर्देश दिया था कि शहर के जर्जर तारों को बदला जाए।विधायक डॉ गुप्ता के निर्देश के बाद शहर के वार्ड-5 के ब्राह्मण टोली और वार्ड -30,31 में जर्जर तारों को बदलने का काम शुरू हो चुका है।इस दौरान विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र की हर समस्या पर मेरी नज़र है जहॉ भी जर्जर तार है उसको बदला जरूर जाएगा,काम करने का सबका अपना तरीका होता है मैं स्वंय हर जरूरी काम को प्राथमिकता के तौर पर लेकर ठोस तरीके से पूरा कराने का प्रयास करता हूं कि ताकि दुबारा किसी समस्या से आमजन को झेलना नहीं पड़े। ज्ञात हो कि विगत के दिनों में शहर के पश्चिमी क्षेत्र की लो वोल्टेज की समस्या से निजात विधायक की पहल पर ही दर्जनों नए ट्रासंफर्मर लगा कर दिलाया गया था।