सारण:प्रेमी संग फरार युवती बांका से गिरफ्तार,
——–
✍राजू सिंह की रिपोर्ट
——-
बनियापुर (सारण) बनियापुर थाना क्षेत्र के पुछरी गांव से फरार प्रेमी युगल को पुलिस ने बांका जिला से गिरफ्तार की है। जो मौसी के कांट्रेक्ट में फरार बताये जाते हैं। गिरफ्तार प्रेमी युगल को न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रकृया की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक 27 मई 2017 को जिला बांका थाना धान कुंडी के संचकरण योद्धा गांव के युवक अमोद कुमार स्थानीय एक युवती को लेकर फरार हो गया था। जिस मामले में युवती के पिता प्रभुनाथ साह ने अपहरण का प्राथमिकी तो दर्ज करा प्रेमी के मौसी को आरोपित किया था। लेकिन प्रेमी का कही अता-पता तक नहीं था। जिसको बड़ी मसक्त से पुलिस ने गिरफ्तार कर लाया है। बताया जाता है कि उक्त युवक अपने मौसी के यहां आता था। इसी दरमयान दोनों के बीच प्रेम हो गई। तथा इसी क्रम में युवती को लेकर फरार भी हो गया। लेकिन जब इस मामले में आरोपी युवक के मौसी किरण देवी व कौशल्या देवी के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज हुई। तो मामला खुल कर सामने आ गया। वही से पुलिस ने मोबाइल सर्वलांस के जरिए आरोपी तक पहुंच गई। और पुलिस एस आई उपेन्द्र कुमार ने बांका जाकर इस प्रेमी युगल को आरोपी के घर से गिरफ्तार कर लिया। जिसमें पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार दोनों प्रेमी युगल के द्वारा बांका कोर्ट में शादी की तहरिर भी दी गई है। जिसके गिरफ्तारी बाद पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।




Recent Comments