भाजपा किसान मोर्चा बिहार प्रदेश प्रभारी के लिये मिथिलेश तिवारी का हुआ मनोनयन
दैनिक खोज खबर प्रादेशिक डेस्क, पटना
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और बैकुंठपुर के विधायक मिथिलेश तिवारी को भाजपा किसान मोर्चा बिहार प्रदेश का प्रभारी मनोनीत किया गया । इस आशय की घोषणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद नित्यानंद राय ने चार दिवसीय भाजपा प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर के समापन पर सासाराम में की । आपको बता दे की श्री तिवारी चंपारण के 5 जिलों बेतिया , बगहा ,मोतिहारी ,रक्सौल और ढाका के भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय प्रभारी भी हैं। श्री तिवारी के मनोनयन पर दर्जनों शुभचिंतको ने बधाईया दी ।




Recent Comments