सारण:महिला को रंगदारों ने घर से किया बेघर,जान मारने की धमकी मिली तो लगाई गुहार
#न्यूज़ इनपुट -संजय पाण्डेय
नगरा :
प्रखंड के खैरा थाना क्षेत्र की एक महिला ने रंगदारों से तंग आ कर सारण के आरक्षी अधीक्षक एवं उपाधीक्षक से अपनी जान माल की सुरक्षा के लिए गुहार लगाई है।प्राप्त जानकारीनुसार रंजू देवी पति अरुण साह ग्राम भादरिया थाना खैरा ने सारण एस पी एवं डी एस पी को लिखित आवेदन देकर सूचना दी है कि हमारे पति ने 30 दिसंबर 2008 को ग्राम भादरिया निवासी चंद्रिका महतो से घर बनाने के लिए जमीन खरीदा।जमीन खरीदने के बाद हम लोगो ने दो कमरा बनाकर रहना शुरू किए तथा वही पर अपने घर मे ही किराने का सामान भी थोड़ा थोड़ा रखे है जिसको बेच कर घर का खर्च चलता था लेकिन इधर कुछ दिनों से नेमपुरी के टोला, थाना खैरा निवासी चतुरी राय पिता गौरी राय और इनके साथ कुछ अज्ञात लोग मेरे पति पर दबाव बनाना शुरू किए की मुझे 50000 रु दो नही तो तुम लोगो को यहां चैन से नही रहने देंगे।इतना ही नही चतुरी राय एवं इनके 5 अज्ञात साथियो ने 10 दिसंबर 2017 को रात में जब हम लोग अपने घर पर सोएं थे तो आये और जबरदस्ती हम लोगो को घर से निकाल कर बाहर कर दिए।इसके साथ ही हमारी खरीदी हुई जमीन पर हमारे ही ईंट ,बालू ,गिट्टी से एक रास्ता बना दिये जो कहीं से भी नक्से में नही है।इन सभी घटना के पीछे मात्र एक ही कारण है कि हम लोगों ने चतुरी राय को कहा था कि हम आपको रुपये नही दे सकते है।घर से निकाल देने के बाद इन लोगो ने कहा कि अगर इस मकान के आस पास कहीं भी दिखाई दे देगो तो तुम्हारे चारो बच्चों का अपहरण कर लेंगे।अब हम लोग इन लोगो के डर से अपने घर नही जाते है इस ठंडी के समय कही कही रह कर गुजर बसर कर रहे है।




Recent Comments