भाजपा कार्यकर्ता को मिली धमकी
मांझी(सारण) : थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी व भाजपा कार्यकर्ता को सोशल मीडिया पर पड़ोसी के द्वारा जान मारने की धमकी मिलने के मामले एक प्राथमिकी दर्ज की गई हैं फतेहपुर गांव निवासी मुन्ना कुशवाह ने अपने पड़ोसी लखपत सिंह पर प्राथमिकी दर्ज कराई है. दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि लखपत सिंह ने अपने फेसबुक आईडी से जान से मारने की धमकी दी गई है. सारण के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मांझी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गईं है. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.




Recent Comments