22 अप्रैल को छपरा के जलापुर में आयेंगे गृह मंत्री,आईटीबीपी कैम्प का करेंगे उद्घटान
#गृह मंत्री के आगमन की तैयारी को लेकर सांसद ने किया कार्यकर्ता सम्मेलन
तरैया(सारण )17अप्रैल 2018:
सारण की धरती पर आजादी के बाद से किसी गृह मंत्री का आगमन नही हुआ है।पहली बार आगामी 22 अप्रैल को भारत सरकार के गृह मंत्री राजनाथ सिंह का आगमन होने वाला है।उक्त बातें महराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने आगमन की तैयारी को लेकर मंगलवार को सोना मार्केट तरैया में आयोजित एक कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा।गृहमंत्री आगामी 22 अप्रैल को जलालपुर में आयेंगे जो 100 कड़ोर कि लागत से 70 एकड़ में बने आईटीबीपी पारा मिलिट्री कैम्प का उद्घाटन करेंगे।उसके बाद गृहमंत्री के आगमन पर होने वाली तैयारियो पर विचार विमर्श किया गया।जिसमे निर्णय लिया गया कि तरैया,पानापुर और इसुआपुर से भारी संख्या में कार्यकर्ता गृहमंत्री के स्वागत के लिए चलेंगे। उक्त मौके पर संजय सिंह,अमरनाथ सिंह, शेखर सिंह, ठाकुर संजय कुमार सिंह,सुनील कुमार तिवारी,हरिनारायण सिंह अधिवक्ता,सरपंच संघ के अध्यक्ष नीतेश कुमार सिंह,उपेन्द्र सिंह, गोपाल तिवारी,दिलीप राम,योगेन्द्र सिंह कुशवाहा,टुल्लू सिंह, रघुवंश सिंह,श्रीभगवान गुप्ता,अरुण पाठक,विगन राय, बहारण मांझी व अन्य मौजूद थे।
22 अप्रैल को छपरा के जलापुर में आयेंगे गृह मंत्री,आईटीबीपी कैम्प का करेंगे उद्घटान




Recent Comments