सारण/ तरैया
थाना क्षेत्र के हरखपुरा में एक सग्गे भाई ने अपने शराबी भाई को जेल भेजवा दिया है।जिसको लेकर बिट्टू कुमार सिंह ने अपने सग्गे भाई मोनू कुमार सिंह पर प्राथमिकी दर्ज कराया है।दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि मैं अपने दरवाजे पर बैठा था कि मेरा भाई नशे में गाली गलौज करने लगा।मना करने पर मारपीट पर उतारू हो गया।पुलिस ने उक्त युवक को गिरफ्तार कर जब ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने पर शराब पीने की पुष्टि हुई।पुलिस ने शराबी को जेल भेज दिया है।




Recent Comments