
दैनिक खोज खबर/दरियापुर,सारण, 25 जून। भरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार की शाम पिरारी से सुतिहार चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग शामिल हुए। मार्च के दौरान बिहार सरकार एवं पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।
कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने कहा कि भरत तिवारी को न्याय मिलना चाहिए और दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सरकार और प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर शीघ्र न्याय सुनिश्चित करने की मांग की।
इस मौके पर भाजपा नेता अनिल सिंह, पंकज सिंह, सरपंच रामोद्या राय, समाजसेवी उपेंद्र राय, सत्येंद्र राय, सुमंत बाबा, सुधांशु जी, उपमुखिया जयकन्हैया सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मार्च के अंत में उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि जब तक भरत तिवारी को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।




Recent Comments