दैनिक खोज खबर/पानापुर (सारण)थाना क्षेत्र के धनौती गांव में गुरुवार की दोपहर एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयीं. मृतका अमित कुमार की पत्नी मनीषा कुमारी बतायी जाती है जिनकी शादी गत माह की 5 तारीख को हुई थी. मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर पुलिस को सूचना मिली की धनौती गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयीं है. सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची एवं शव को कब्जे में कर लिया. थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया लगता है कि नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है. मायकेवाले के आवेदन पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि पूछताछ के मृतका के गोतनी सहित दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. मालूम हो कि धनौती गांव निवासी योगेंद्र शर्मा के पुत्र अमित कुमार की गत 5 मई को तरैया थाना क्षेत्र के हरखपुरा गांव निवासी स्वर्गीय रामनरेश शर्मा की पुत्री मनीषा के साथ हुई थी.




Recent Comments