
दैनिक खोज खबर/नगरा। खैरा थाना क्षेत्र में मोहर्रम को लेकर नगरा प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुभव कुमार तथा खैरा थानाध्यक्ष अखिलेश पासवान के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों तथा पुलिस के जवानों द्वारा गुरुवार की शाम पैदल एवं पुलिस वाहनों के साथ फ्लैग मार्च खैरा, पटेढा , कृष्ण चौक सहित थाना क्षेत्र के विभिन्न बाजारों पर किया गया। यह फ्लैग मार्च सारण के एस एस पी विनीत कुमार के निर्देश के आलोक में निकला गया।फ्लैग मार्च के द्वारा यह संदेश दिया गया कि मुहर्रम का पर्व आपसी भाईचारे के साथ सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाया जाए।साथ ही पुलिस ने पैदल मार्च करते हुए लोगों से शान्ति सहयोग करने की अपील की. पुलिस ने कहा कि पर्व त्योहार में किसी भी असामाजिक कार्य करने वाले नहीं बख्शे जायेंगे। फ्लैग मार्च में नगरा बीडीओ अनुभव कुमार,खैरा थानाध्यक्ष अखिलेश पासवान,एस आई अभिनंदन कुमार, ए एस आई नागेंद्र प्रसाद, ए एस आई सुदर्शन प्रसाद सहित दर्जनों पुलिस के जवान शामिल थे।




Recent Comments