पानापुर (सारण)शनिवार को प्रखण्ड क्षेत्र के चकियां पंचायत में साबून तथा मास्क का वितरण किया गया।
चकियां के मुखिया ललन महतो तथा वार्ड संख्या 12 की वार्ड सदस्य विद्यावति देवी द्वारा गाँवों में घूम घूम कर प्रत्येक परिवारों के बीच साबून तथा मास्क का वितरण किया गया।इस दौरान मुखिया ललन महतो ने सभी ग्रामीणों से अपील कि कि घर में रहे,सुरक्षित रहे।बीना काम से घर बाहर न निकले।हमेशा साबून पानी से हाथ धोते रहें तथा जब भी घर से निकले बीना मास्क पहने न निकले।क्योंकि कारोना के रोगियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।बता दे कि बिहार सरकार के निर्देशानुसार पंचम वित आयोग से प्राप्त राशि से पंचायत के प्रत्येक परिवार को बीस बीस रूपये का साबून तथा चार चार मास्क का वितरण किया जाना है।मौके पर निरंजन कुमार सिंह,  नाजारा सिंह, उपेन्द्र सिंह उपस्थित थे।