दुर्गापूजा में मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारियों की होगी तैनाती
✍️परवेज अख्तर/सिवान;
भगवानपुर हाट। थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में दुर्गापूजा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रहीं हैं। पूजा समितियां आकर्षक पंडालों के निर्माण में जुटी हुई हैं, मूर्तिकार प्रतिमाएं बनाने में जुटे हुए हैं। वहीं प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियां की जा रहीं हैं। विभिन्न पूजा पंडालों में मूर्तियों को स्थापित कर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की तैयारियां की जा रहीं हैं। पूजा में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारियों को तैनात करने की तैयारियां की जा रही हैं। थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने भगवानपुर, रामपुर, चक्रवृद्धि, सारीपट्टी, सोन्धानी, ब्रह्मस्थान, माघर, मलमलिया, चोरौली, महम्मदा सहित चौंतीस स्थानों पर मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारियों व पुलिस बलों की तैनाती के लिए एसडीओ को प्रतिवेदन भेजा है।




Recent Comments