बाइक पलटने से युवक घायल, गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर

इनपुट : के. के. सिंह सेंगर/

छपरा/एकमा (सारण) : एकमा थाना क्षेत्र में मांझी-बरौली मुख्य सड़क पर नवतन लाला गाछी के समीप मंगलवार को एकमा अनियंत्रित होकर बाइक पलटने से एक युवक घायल हो गया। जिसको उपचार हेतु नगर पंचायत बाजार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार हेतु सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार रसूलपुर थाना इलाके के घुड़ापाली गांव निवासी लालजी महतो का पुत्र संजय कुमार आवश्यक काम से दाउदपुर थाना क्षेत्र के शीतलपुर बाजार में मंगलवार को गया था। सांयकाल काम निपटा कर वापस अपने घर बाइक से लौट रहा था।
इसी दौरान मांझी-बरौली पथ पर एकमा थाना क्षेत्र के नवतन गांव के लाला गाछी के समीप बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे युवक गंभीर रुप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से घायल युवक को हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। उपचार के दौरान गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने युवक को सदर अस्पताल रेफर कर दिया।