भजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व सांसद शाहनवाज हुसैन ने रूडी के पक्ष में चलाया संपर्क अभियान,गामीणों से मिल रहे स्नेह व प्यार को देख हुये अभिभूत

परसा : एनडीए गठबंधन सारण के प्रत्याशी राजीव प्रताप रूढ़ी के परसा विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को डोर टू डोर जनसंपर्क यात्रा किया। कार्यकर्ताओ ने परसा विधानसभा क्षेत्र के बनकेरवा बाजार,परसादी पूर्व टोला बजरंग चौक,परसादी मुसलमान टोला,बारवे दलित बस्ती,परसौना मुसलमान टोला,परसौना महारानी बाजार,परसौना नया बाजार,इत्यादि दर्जनों स्थानो पर जगह जगह रुक कर ग्रामीणों से रुडी को जिताने का आशीर्वाद मांगा।वही प्रचण्ड गर्मी के बावजूद भी गामीणों से मिल रहे स्नेह व प्यार को देख सांसद उत्साहित दिखे व अपनी गाड़ी से बाहर निकाल पैदल ही गामीणों के साथ उनके गाँव व मुहल्हे घूमने निकल पड़े ।वही कार्यकताओ में भी भारी उत्साह दिखा ।इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश कुमार सिंह समेत दर्जनो सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता साथ रहे ।