सारण के रसूलपुर में डिप्टी सीएम सुशील मोदी व जदयू नेता केसी त्यागी ने किया रूडी के पक्ष में चुनावी सभा,छपरा में रोड शो , वहीं दरियापुर में शहनवाज ने डोर टू डोर किया संपर्क

छपरा : अमनौर प्रखंड के रसूलपुर में बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी व जद यू के वरीय नेता केसी त्यागी ने चुनावी सभा किया । जिसमें सारण के निवर्तमान सांसद राजीव प्रताप रूडी के विकास के मुद्दे पर अव्वल कार्य की जिले में जाल बिछा देने की बात कहीं । सरक, बिजली औऱ राज्य के राजधानी पटना से संपर्क के लिए पुलों का निर्माण कार्य की प्रगति पर कहा की इस प्रकार चहुंमुखी विकास का हमारा कोई मुकाबला नहीं कर सकता है। आतंकवाद के मुदे को देश का अहम मुद्दा मान मोदी सरकार ने कश्मीर में आतंकवाद सिर्फ दो जिलों तक सिमित कर दिया। उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए एनडीए प्रत्याशी राजीव प्रताप रुडी के पक्ष में एकजुट होकर वोट करने का लोगों से अपील की।

रसूलपुर के चुनावी सभा में मंचासीन राजग नेता

वहीं जदयू के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि यह चुनाव कोई मामूली चुनाव नहीं है. यह चुनाव राष्ट्रीय मुद्दों का है। देश के आंतरिक व बाहरी खतरे से मुकाबले का चुनाव है। इसलिए राष्ट्रीय हित में राजीव प्रताप रूडी के जीता कर नरेंद्र मोदी की केंद्र में मजबूत सराकर बनाने का काम करे। सभा को स्थानीय विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर, पूर्व विधायक मंटू सिंह, लालबाबु राय, प्रियरंजन सिंह युवराज आदि नेताओं ने भी संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद सोनी तथा मंच संचालक अर्जुन सिंह ने किया।

शहनवाज हुसैन का डोर टू डोर संपर्क अभियान

साथ ही डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने छपरा में रोड शो कर रूडी के पक्ष में माहौल बनाया । वहीं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनाज हौसैन ने दरियापुर के ग्रामीण इलाके में डोर टू डोर संपर्क अभियान चलाया । जहां तपती धूप में लोगों ने शहनाज हुसैन का जगह जगह अभिनंदन किया ।