
● घटना गौरा-नगरा मुख्यमार्ग पर गोपालपुर नयका बाजार के पास घटी
● मौके से ट्रक छोड़ ड्राइवर व खलासी फरार
Photo
मढ़ौरा/सारण. रविवार को गौरा- नगरा मुख्य मार्ग पर गौरा ओपी क्षेत्र के महम्मदपुर नयका बाजार के समीप एक अनियंत्रित बालू लदा ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया.जिसमें बाइक सवार दो ब्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गयीं.मृतक बाइक सवार दोनों व्यक्ति बनियापुर थाना क्षेत्र के शहाबुद्दीन भीट्ठी गांव के 50 वर्षीय फुलेना राय और पड़ोस के 20वर्षीय युवक अमित कुमार बताए जाते हैं. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार छपरा की ओर से मुख्य मार्ग पर बालू लदा एक ट्रक तेज गति से आ रही थी, तभी सामने से आ रही बाइक को कुचलते हुए आगे बढ़ गई. घटना के बाद स्थानीय लोगो ने शोर मचाया तो ट्रक चालक और खलासी ट्रक छोड़कर फरार हो गये.स्थानीय लोगो घटना की जनाकरी स्थानीय गौरा ओपी को दी.जिसके बाद गौरा ओपी प्रभारी कपिलदेव यादव दल बल के साथ पहुँचे.तब तक घटनास्थल पर सैकड़ो की भीड़ ने सड़क जाम कर दिया.वही घटनास्थल पर मिली मोबाइल से पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना दी गई। तब मृतकों के बारे में पता चला,उसके बाद परिजनों ने मौके पर पहुंच शव को देख बदहवास हो गया. परिजनों ने बताया कि अमित कुमार अपने स्प्लेंडर बाइक से अपने पड़ोसी के साथ छपरा जंक्शन पर असम के लिये टिकट बनवाने जा रहे थे. परिजनों ने यह भी बताया कि अमित कुमार गुजरात किसी कम्पनी में काम करता था और परिवार के परवरिश में सहयोग करता था.वहीं दूसरे मृतक फुलेना राय असम में किराना दुकान चलाते थे. घटना के बाद स्थानीय भीड़ ने डीएम एसपी को बुलाने की मांग कर रहे थे. परंतु स्थानीय पुलिस व पांचयत प्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार के सहयोगियों और स्थानीय लोगो को समझा बुझाकर शव को पुलिस ने पोस्टमोर्टम हेतु भेजा दिया.




Recent Comments