
इसुआपुर(सारण) : केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ एसएफआई के आह्वान पर सीपीआई एम तथा अखिल भारतीय जनबादी महिला समिति के सदस्यों ने बुधवार को प्रखण्ड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया ।जिसका नेतृत्व जनबादी महिला समिति की प्रदेश सचिव सह जिलापरिषद सदस्या गीता सागर राम ने किया ।सीपीआई एम के गंगासागर राम तथा गितासागर राम ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा सरकारी संस्थाओं के निजीकरण, एनआरसी,सिएए,एनपीआर तथा जेएनयू में छात्रों पर गुंडों द्वारा हमला कराये जाने के विरोध में पूरे देश में धरना प्रदर्शन हो रहा है ।जब तक देश में केंद्रीय सरकार द्वारा सम्बिधान से छेड़छाड़ होता रहेगा ।हमलोग बिरोध प्रदर्शन करते रहेंगे ।प्रदर्शन कारियों में देवानन्द प्रसाद,शशिभूषण राउत,मिंटू कुमार,विकास राम,मंजू देवी,सबिता देवी,कबिता देवी,राधिका देवी,अब्दुल रज्जाक अंसारी, ज्ञानती देवी,रोहित कुमार, अनिल कुमार मुख्य थे ।




Recent Comments