सारण :शराब के साथ धंधेबाज महिला गिरफ्तार,भेजी गई जेल 
 
तरैया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 
थाना क्षेत्र के नंदनपुर गांव की एक महिला को तरैया थाना पुलिस ने शराब के साथ गिरफ्तार किया.गिरफ्तार महिला उक्त गांव निवासी स्व.वंशी महतो की पत्नी राज महली कुंवर बतायीं जाती है.तरैया थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि नेवारी गांव निवासी व हत्या के आरोपित संजय शर्मा नंदनपुर राज महली कुंवर के यहां से शराब पीकर घर में उत्पात मचाया तथा अपनी पत्नी की दाब से काटकर हत्या व तीन बच्चों को जख्मी कर दिया.पुलिस नंदनपुर गांव में उक्त महिला के पलानी में छापेमारी कर दो हरा रंग के बोतल में देशी शराब के साथ महिला शराब व्यवसायी को गिरफ्तार किया.इस संबंध में तरैया थाने के सहायक अवर निरीक्षक कपिलदेव प्रसाद द्वारा उक्त महिला के खिलाफ मद्य निषेध उत्पाद अधिनियम के धारा (30)के तहत  प्राथमिकी दर्ज की गयी.गिरफ्तार महिला को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया.