बैंक से काम हो तों निपटा ले, चार दिन लगातार बैंक रहेंगे बंद

छपरा : होली की छुट्टी के साथ ही ऐसा संयोग बन रहा हैं की बैंक के चार दिन लगातार छुट्टी हो रही हैं.जिसमें आम जनों कों परेशानी हो सकती हैं.21, 22, 23 और 24 मार्च को बैंक बंद रहेंगे.ज्ञात हो कि 21 मार्च को होली को लेकर बैंकों में छुट्टी है. वहीं, 22 मार्च को बिहार दिवस को लेकर बैंक बंद रहेंगे. 23 मार्च को चौथा शनिवार और 24 मार्च को रविवार है.




Recent Comments