श्रद्धालुओं की बस दुर्घटना में मौत
✍परवेज अख्तर/सिवान;
गुठनी (सिवान) : गुठनी प्रखंड मुख्यालय से बद्रीनाथ केदारनाथ यात्रा करने गए सिवान के दो श्रद्धालुओं की बस दुर्घटना में मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति घायल हो गया। मृतकों में गुठनी निवासी रामनाथ यादव का पुत्र उमा यादव, बिंदा मद्धेशिया का पुत्र रोशन मद्धेशिया शामिल हैं। जबकि घायल में प्रहलाद कुशवाहा का पुत्र प्रेम सागर कुशवाहा शामिल हैं। तीनों 28 जुलाई को बद्रीनाथ केदारनाथ दर्शन के लिए गए थे। भ्रमण के दौरान 5 अगस्त को सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। इधर परिजनों को इस बात की जानकारी उमा यादव तथा रोशन के परिजन को बुधवार को अखबार के माध्यम से हुई कि ये तीनों बस दुर्घटना में घायल हो गए हैं।