
मढ़ौरा में युवकों ने कैंडल मार्च निकाल कर शहीद वीर जवानों को दी भावपूर्ण श्रधांजलि
मढ़ौरा(सारण) : मढौरा के युवाओं ने कैंडल मार्च निकाल जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुये वीर जवानों को भावपूर्ण श्रधांजलि दी।रविवार की संध्या नगर के वाशियों ने समूह में कैंडिल मार्च निकला I कैंडिल मार्च के द्वारा नगरवाशियों ने शहीद हुये वीर सैनिक को याद किया और उन्हें विनम्र स्राधांजलि दी I

मार्च के साथ युवक तख्ती और बैनर भी लिये हुये थे जिसपर पुलवामा के आतंकी हमले में शहीद को नमन के साथ पकिस्तान मुर्दावाद के स्लोगल लिखे थे Iमार्च में शामिल लोगों ने रोषपूर्ण तरीके से पाकिस्तान के रैवये के खिलाफ नारे लगाये।

स्टेशन चौक के शुरू हुआ कैंडल मार्च स्टेशन रोड से होकर मुख्य बाजार में पहुंचा, बाजार के गोला रोड से होकर शहीद रामजीवन सिंह के स्मारक पर पहुंचा जहां कैंडिल मार्च में शामिल युवकों नेशहीदों को विनम्र श्रधांजलि अर्पित की I

कैंडिल मार्च के दौरान युवकों ने सरकार से आक्रामक रुख अपनाने और जवानों की शहादत को व्यर्थ नहीं जाने देने की मांग की I कैंडिल मार्च में शामिल युवाओ में ब्रज किशोर सिंह , धनंजय राय , अभिषेक राय,भूटकुन राय, ओमप्रकाश राय, आदित्य शुक्ला, राजीव राय सहित अन्य दर्जनों युवक शामिल थे I
साभार – दैनिक भास्कर दैनिक भास्कर मढ़ौरा, सारण ।




Recent Comments