नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर सह स्वास्थ्य जागरुकता शिविर का हुआ आयोजन
एकमा
एकमा बाजार स्थित डा. सत्यदेव प्रसाद यादव के न्यू लाईफ क्लिनिक में इस निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर सह स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में अस्थमा, बल्ड शुगर, यूरिक एसिड, हीमोग्लोबिन, बल्ड प्रेशर, पेट के रोग, हड्डी के रोग एवं अन्य मौसमी बीमारियो के लगभग दो सौ मरीजों का नि:शुल्क जांच एवं इलाज किया गया। गरीब एवं लाचार मरीजों को नि:शुल्क दवा भी दी गयी।

इस मौके पर डा. सत्यदेव प्रसाद यादव, डा. पी कुमार ,डा. आर कुमार, डा.के.डी. यादव, डा. आर. के. यादव, राजकुमार ,प्रमोद कुमार, रंजित कुमार सिंह,कुमार रिशी केश , ईश्वर दयाल सिंह ,प्रमोद मिश्रा,संदीप कुमार आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

डा.सत्यदे्व प्र. यादव ने इस कार्य क्रम में सहयोग करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापन किया जिनके सहयोग से जन हित का यह कार्य सफल हुआ। अगला नि: शुल्क जांच शिविर का आयोजन 13 अगस्त को किया जाएगा।




Recent Comments