तरैया
डुमरी छपिया गाँव में बेढ़ी रखने के विवाद में हुए मारपीट में पति-पत्नी घायल हो गए।इस संबंध में रामायण राय ने दस लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।दर्ज प्राथमिकी में बलिंद्र राय,काशी राय,त्रिभुवन राय,संजय राय,मुन्ना देवी,अखिलेश कुमार,रिशा देवी,पुतुल कुमारी,प्रियंका देवी व फुलझड़ी देवी को आरोपित किया है।पीड़ित का कहना है कि उक्त सभी लोग मेरे निजी जमीन में बेढ़ी रख रहे थे।जब मैंने विरोध किया तो गाली ग्लौज करते हुए मुझे व मेरी पत्नी को लोहे की रड व लाठी से मारपीट कर घायल कर दिए। और 10 हजार रुपये नगद व एक लाख रुपए मूल्य की सोने का आभूषण लेकर चले गए।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।




Recent Comments