दहेज में मोटरसाइकिल नही मिला तो पति ने पत्नी को घर से निकाला, एफआईआर दर्ज
तरैया(सारण):18.07.2018:
दहेज में मोटरसाइकिल नही मिलने से नाराज पति ने शादी 03 वर्ष बाद प्रताड़ित कर पत्नी को घर से निकाल दिया है।घटना डीह छपिया गाँव की है।पीड़िता संतोष राम की पत्नी गुड़िया देवी है।पीड़िता का कहना है कि उसकी शादी वर्ष 2015 में डीह छपिया निवासी मोतीलाल राम के पुत्र संतोष राम के साथ हुई थी।जिसे एक 11 माह की बेटी भी है।शादी में युवती के पिता उपहार स्वरूप नकद और समान भी दिए थे।लेकिन शादी में मोटरसाइकिल नही मिलने से नाराज पति उसे प्रताड़ित करने लगा और बोलने लगा कि अगर मोटरसाइकिल नही लाओगी तो तम्हे घर से निकाल देंगे।मांगे पूरी नही होने पर 16 जुलाई को मारपीट कर घर से निकाल दिया।फिर पीड़िता थाने पहुँचकर अपने पति संतोष राम,ससुर मोतीलाल राम,सास गिरजा देवी एवं ननद सुमन कुमारी पर प्रथमिकी दर्ज कराई है।अब पीड़िता अपने पिता के पास बनियापुर थाना के गोपालपुर गाँव मे रह रही है।थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद ने बताया कि पीड़िता के ब्यान पर एफआईआर दर्ज कर ली गयी है।अब दोषियों पर करवाई होगी।




Recent Comments