बारात जाने मे हुई ट्रैक्टर दुर्घटना मे जख्मी एक और युवक की इलाज के क्रम मे मौत, मृतकों की संख्या हुई चार
#”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
इस दुर्घटना मे तीन युवकों की मौके पर ही हो गयी थी मौत -:
#””””””””””””””””'”””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज (सारण):
“””””””””””
डोरीगंज थानाक्षेत्र के बाजीतपुर सिंगही गाँव से गरखा थाना क्षेत्र के सिरसा सराय बॉक्स गाँव के लिए बारात जाने के क्रम मे चिरांद गरखा रोड पर जिल्काबाद गाँव के सामने बुधवार की रात अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर मे सवार एक और जख्मी युवक मुफ्फसील थाना क्षेत्र के सुजान टोला निवासी देवपुजन राय का 13 बर्षिय पुत्र सोनु कुमार की इलाज के क्रम मे पटना पी एम सी एच मे मृत्यु हो गयी ।
सोनु बाजीतपुर मे अपनी बहन के यहाँ आया था जहाँ से बारात मे शामिल होने के लिए ट्रैक्टर से जा रहा था ।
ज्ञात हो कि बुघवार की रात डोरीगंज थाना क्षेत्र के बाजीतपुर गाँव के बाबुलाल राय के पोते का बारात गरखा थानाक्षेत्र के सिरसा सराय बॉक्स गाँव जा रही थी की रास्ते मे ही चिरांद गरखा रोड के जिल्काबाद गाँव के सामने बारात मे शामिल ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गयी जिसमे ट्रैक्टर पर सवार सभी लोग बुरी तरह जख्मी हो गए । जख्मी लोगों मे तीन युवकों की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी वही अन्य लोग बुरी तरह जख्मी हो गए जिसे स्थानीय लोगो की मदद से छपरा सदर हॉस्पिटल भेजवाया गया था जहाँ से डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए सोनु को पी एम सी एच रेफर कर दिया था जिसका आज इलाज के क्रम मे मृत्यु हो गयी ।