सारण/तरैया

मुखिया प्रतिनिधि कृष्ण कुमार गुप्ता के अध्यक्षता में मंगलवार को चंचलिया पंचायत भवन पर जीविका दीदियों और पंचायत के वार्ड सदस्यों की एक बैठक हुई।जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पंचायत के बिना राशन कार्ड वाले परिवार की पहचान करने में जीविका दीदी की सहायता वार्ड सदस्य करेंगे।और प्रत्येक वार्ड में वार्ड सदस्य जीविका दीदी को घर-घर भ्रमण करने में मदद करेंगे।जिनको राशन कार्ड नहीं है।उनकी पहचान कर जीविका दीदी सरकार तक भेजेंगी।जिससे उस परिवार को अनाज और सहायता राशि मिल सके।उक्त मौके पर जीविका दीदी रिंकी कुमारी,प्रिया कुमारी,श्रद्धा कुमारी,गुड्डू भगत, प्रद्युम्न कुमार,पंचायत सचिव ब्रम्हदेव राय,वार्ड सदस्य कुणाल कुमार,राकेश भगत,पंचू लाल राय,भागनारायण राय,अवधकिशोर साह,अजय राय, सहित अन्य मौजूद थे।