सिवान :इराक में मारे गए मजदूरों के आश्रितों को नौकरी के साथ मुआवजा दिलाने की मांग

#परवेज अख्तर /सीवान:शहर के दिनकर बस स्टैंड स्थित देवपार्टी जोन के सभागार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष क्षेत्रीय प्रभारी शिव कुमार मांझी की अध्यक्षता में बैठक की गई।जिसमें इराक के मोसुल में आईएसआईएस द्वारा मारे गए बिहार के मजदूरों के आश्रितों को सरकार से अधिक से अधिक लाभ दिलाने की मांग की गई।प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार मांझी ने कहा कि आंदर प्रखंड के सहसराव गांव के मृतक संतोष कुमार सिंह व विद्या भूषण तिवारी के परिजनों से मिलकर सांत्वना देकर आश्वस्त किया गया।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी से मिलकर मृत मजदूरों के परिजनों को अधिक से अधिक लाभ दिलाया जा सके साथ ही परिवार के जीवकोपार्जन के लिए उन्हें सरकारी नौकरी दिलाने की मांग की गई।ताकि बेसहारा परिवार को भरण पोषण करने में सहारा मिल सके।विद्या भूषण तिवारी अपने परिवार का एक मात्र सहारा था जिसके कमाई से पूरे परिवार का भरण-पोषण होता था।इस विपदा की घड़ी में भाजपा अनुसूचित जाति समेत सभी भाजपा कार्यकर्ता उनके साथ हैं।मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अखिलेश्वर द्विवेदी प्रभु नाथ पांडे देवेंद्र सिंह अंबरीश कश्यप राम दिनेश्वर राम गिरीश कुमार सिंह पृथ्वीनाथ उपाध्याय रामेंद्र यादव राजकिशोर माझी अर्जुन माझी बृज बिहारी सिंह महात्मा सिंह मनोज सिंह गोल्डेन पासवान वीरेंद्र माझी उर्फ पप्पू आदि थे।