जौधपुर:शबे बरात पर सफाई महाअभियान 12 को
राजस्थान मुस्लिम परिषद के ओर से करवाई जाएगी सफ़ाई
मोईन्नुद्दीन (Edited by आज़ाद नेब)
जोधपुर 9 मई। राजस्थान मुस्लिम परिषद के जोधपुर कार्यालय में संगठन के कार्यकत्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें कब्रिस्तान की सफाई को लेकर चर्चा की गई।  
राजस्थान मुस्लिम परिषद के जोधपुर जिलाध्यक्ष नासिर हुसैन ने बताया कि आगामी शबे बरात पर 12 मई को प्रातः 6 बजे से सिवांची गेट स्थित कब्रिस्तान में संगठन की ओर सफ़ाई अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि हर वर्ष शबे बरात के अवसर पर लोग कब्रिस्तान में जाकर अपने गुजरे हुए रिश्तेदारों की कब्र पर फ़ातिहा पढ़ते हैं और इसके अलावा भी कब्रिस्तान में आने वाले लोगों को वहां गंदगी और कचरे के ढेर से रूबरू होना पड़ता है, इसको देखते हुए परिषद की बैठक में ये निर्णय लिया गया कि जोधपुर संभाग अध्यक्ष हारून भूरट एवं मोहम्मद मोईनुद्दीन की देखरेख में इस वर्ष शबे बरात की अगली सुबह 12 मई को सिवांची गेट स्थित कब्रिस्तान में मुबारक हुसैन मस्जिद के पीछे वाले भाग की सफ़ा सफ़ाई कर कचरा वग़ैरह हटाया जाएगा। 
राजस्थान मुस्लिम परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष साजिद खान की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में यह निर्णय भी लिया गय कि शबे बरात पर युवाओं द्वारा रातभर सड़कों पर बाइक दौड़ाते हुए जो स्टंट किए जाते हैं उन्हें रोकने के लिए युवाओं से अपील की जाती है कि इस रात को खुराफ़ात और अन्य कामों में नहीं गुजारें और खुदा की इबादत करें। उन्होंने परिजनों से अपील करते हुए कहा कि अपने बच्चों को इस रात में हुडदंग करने से रोकें। 
इस बैठक में राजस्था मुस्लिम परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष साजिद खान, जोधपुर संभाग अध्यक्ष मोहम्मद हारून भूरट, जोधपुर संभाग उपाध्यक्ष कासिम चैहान, जोधपुर जिलाध्यक्ष नासिर हुसैन, उपाध्यक्ष माजिद खान, महासचिव मोहम्मद जीशान, सचिव मोहीबुर्रहमान, मोहम्मद नदीम, मोहम्मद इख़लास, मोहम्मद आसिफ़, फरदीन आदि उपस्थित थे।