दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

मनुआपुल ओपी थाना क्षेत्र के धोबी टोला गुरवलिया निवासी मुकेश पासवान दूसरी शादी कर पूर्व पत्नी को घर से निकाल दिया. पूर्व पत्नी अनु देवी पहाड़पुर पूर्वी चंपारण की निवासी हैं. उनकी शादी लगभग 10 वर्ष पूर्व उक्त व्यक्ति से हुई थी. शादी के बाद से ही दहेज के लिए अनु को परेशान किया जाता रहा है कि लगभग 20 दिन पूर्व मुकेश पासवान ने दूसरी शादी कर अनु को घर से निकाल दिया. इस बाबत उन्होंने मनुआपुल ओपी में एक आवेदन दिया तथा इंसाफ की गुहार लगाई लेकिन अब तक उक्त आवेदन पर कोई कार्यवाही नहीं हुई उल्टे अनु को पंचायती से मामला सुलझाने एवं पुनः पति के घर में रहने के लिए दबाव बनाया जा रहा है. अनु ने दैनिक खोज खबर से बातचीत में बताया कि आज से लगभग 2 हफ्ते पहले थाने में आवेदन दिया गया था लेकिन थानाध्यक्ष महोदय सिर्फ आश्वासन देते रहे जब उनकी बदली हो गई और नए थानाध्यक्ष आये तो उन्होंने भी मेरे आवेदन पर कोई विचार नहीं किया. मैं ससुराल में नहीं रहना चाहती हूं क्योंकि मुझे वहां जान का खतरा है. मेरे पति ,सास ,ससुर एवं सौतन कभी भी मेरे साथ कुछ अनहोनी कर सकते हैं .उक्त मामले में मनुआपुल ओपी प्रभारी के मोबाइल पर संपर्क ना हो पाने से उनका कोई पक्ष नहीं मिल सका.