दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
मैनाटाड़l इंडो नेपाल बॉर्डर पर तैनात भेड़िहरवा एसएसबी जवानों ने तस्करी के नियत से नेपाल जा रहे मवेशियोंको धर दबोचा है। कारवाई मंगलवार की रात की है। 47वी बटालियन के सेनानायक प्रियव्रत शर्मा ने बताया जाता है कि भेड़िहारवा एसएसबी जवानों ने पिलर संख्या 411 पुरुषोत्तमपुर पुल के समीप टीम लीडर बीएन एल ए तथा एसजीडी कुलदीप राज के नेतृत्व में नाका लगाया गया हुआ था। उसी दौरान कुछ संदिग्ध व्यक्ति मवेशियों को लेकर नेपाल जा रहे थे। जैसे ही संदिग्ध व्यक्तियों की नजर एसएसबी जवानों पर पड़ी तो उक्त व्यक्तियों ने मवेशियों को छोड़ अंधेरे का फायदा उठा कर भाग निकले। मौके से तीन मवेशियों को धर दबोचा गया। जप्त मवेशियों की कीमत ₹45000 आंकी गई है तथा अग्रतर कार्रवाई के लिए पुरुषोत्तमपुर पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। पुरूषोत्तमपुर थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि एसएसबी के आवेदन पर झुमका निवासी अरबी आलम के विरूद्ध केस दर्ज किया गया है।