बेतिया – बगहा :– शार्ट सर्किट से आधा दर्जन घर जलकर राख और लाखों की संपति भी जली

न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार:–
बगहा:- बगहा एक प्रखण्ड के चंदरपुर- रतवल पंचायत स्थित भिडारी गांव में बिजली के शाॅर्ट सर्किट से लगी आग के कारण आधे दर्जन घर जल कर राख हो गए हैं।आग लगने से लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति जली है।घटना की पुष्टि पंचायत के मुखिया अशोक यादव ने की है।उन्होंने बताया कि अगलगी में भिडारी गांव के सुखल यादव, प्रमोद यादव, बिनोद यादव, संजय यादव, जवाहर यादव, कमलेश यादव समेत आधा दर्जन लोगों के घर जलकर राख हो गए।लाखों रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गयी।ग्रामीणों की तत्परता से आग पर काबू पाया गया। अन्यथा कई लोगों का घर जल कर राख हो जाते और अग्निपीड़ितों ने बताया कि दमकल पहुंचा और राख के ढेर पर पानी का छिड़काव करने का दिखावा किया गया।




Recent Comments