दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस एंड रेड क्रिसेन्ट व यूनिसेफ के सहयोग से भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, बिहार राज्य शाखा एवं जिला शाखा प. चम्पारण के द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सामुदायिक स्तर पर हाईजीन प्रोमोशन संबंधी कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को सिकटा प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सेनुवरिया व रा. प्राथमिक विद्यालय, मोतीपुर में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। मास्टर ट्रेनर के रूप में पहुँचे इमरान कुरैशी, प्रगति कुमारी गुप्ता ने  बाढ़ के दौरान एवं बाद की सावधानियों, हाथ की सफाई के लिए हाथ धोने की विधि (प्रयोग द्वारा), व्यक्तिगत स्वच्छता, घर तथा आस-पास की सफाई, दस्त में देखभाल एवं ओआरएस बनाने की विधि एवं उसका उपयोग, मलेरिया से बचने एवं इसे देखभाल करने के तरीके पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। साथ ही समुदायों के बीच स्वच्छता संवर्धन पर विशेष बल दिया। दोनों विद्यालयों में ब्लीचिंग पाउडर व साबुन का वितरण किया गया। मौके पर रेड क्रॉस जिला प्रबंध समिति सदस्य गौहर अंजुम, आजीवन सदस्य अजहर आलम, सेनुवरिया विद्यालय के शिक्षक इनामुल्लाह खाँ, सुंदरलाल बैठा, कुमारी पिंकी, शम्भू प्र. साह, मृत्युंजय कुमार, रजिया शाहिन एवं मोतीपुर विद्यालय में प्रधान शिक्षक म. रैफुल आजम, दुर्गेश कुमारी, म. अब्दुल गफ्फार, संतोष बैठा सहित सैकड़ों ग्रामीण एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे। उक्त जानकारी रेड क्रॉस सचिव जगमोहन कुमार ने दी।