
मशरक के घोघाडी नदी में डूबा युवक ,खोजबीन जारी
मशरक (सारण) मशरक थाना क्षेत्र के अरना पंचायत के बाबू के छपिया गाँव में सोमवार की शाम चार बजे नहाने गए युवक की डूब कर मौत हो जाने की सूचना हैं । घटना की सूचना मिलते ही सीओ ललित कुमार सिंह, थाना अध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे और शव की खोज शुरू कर दी है । स्थानीय मल्लाह और गाव के तैराक को शव खोजने में लगाया गया है । सीओ ललित कुमार सिंह ने बताया कि जिला मुख्यालय व पानापुर क्षेत्र से गोताखोर बुलाया जा रहा है । डूबे युवक की पहचान शशिकान्त सिंह उर्फ मुन्ना सिंह (35वर्ष) पिता रामबाबू सिंह गाँव अरना (बाबू के छपिया ) निवासी के रूप में हुईं हैं । डूबे युवक के परिजनों में कोहराम मचा हैं । डूबें युवक की पत्नी सुनिता देवी गम में डूबी हुई है वो रो रो कर कह रहीं हैं मेरे बबुआ हिमांशु को अब कौन देखेगा ।




Recent Comments