बेतिया – ​बगहा:– जंगल में पेड़ काटते वन तस्कर धराया।

न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार:– 
सेमरा:- चिउटहां वन क्षेत्र के हसनापुर वन कक्ष संख्या के 45 से एक वन तस्कर को वन कर्मियों की टीम ने सखुआ के हरा पेंड़ काटकर गुल्ली बनाते पकड़ा है , जबकि अन्य तस्कर भागने में सफल रहे।घटना सोमवार के रात्रि की है। मामले की जानकारी चिउटहां वनक्षेत्र पदाधिकारी महेश प्रसाद ने दी । उन्होने बताया की घटना की गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते हीं वन कर्मियों की टीम मौके पर पहुंच गई। मौके पर हसनापुर निवासी रामजतन माझी उर्फ महतो को काटे गये पेड़ के तने को गुल्ली बनाते पकड़ लिया गया। जबकि अन्य पांच तस्कर भागने में सफल हो गये। पकड़े गये वन तस्कर की निशानदेही पर फरार तस्करों को नामजद करते हुए पकड़ने के लिये कार्यवाही तेज की गई है। गिरफ्तार किये गये व्यक्ति के विरूद्ध वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुये उसे बगहा न्यायिक हिरासत मे बागाहा जेल भेज दिया गया ।