दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
लौरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मठिया पंचायत में सेवा केंद्र बेतिया द्वारा प्रदत्त व शरद संस्था के सहयोग से सम्पन्न हुआ।इस वितरण का नेतृत्व संस्था के अध्यक्ष डॉ देवीलाल यादव कर रहे थे। सेवा केंद्र द्वारा प्रदत्त 400 कम्बलो को महादलित, बिधवा, विकलांग व आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के बीच किया गया।इससे असहाय कमजोर, तथा निर्धन लोगों को शीतलहर से राहत मिलेगी। इस कार्यक्रम में उपस्थित समाजसेवी आदित्य कुमार ने बताया कि इस तरह का कार्यक्रम हमारी संस्था के द्वारा कई जिलों में करती रही है। मौके पर एलन विक्की, अब्दुल रहमान, अखिलेश यादव ,सुनील यादव, लालन यादव, मुलायम,नंदू राम, मनोज राम, गजपति कुँअर, सरस्वती कुँअर, उषा देवी, कलावती देवी आदि उपस्थित थे।





Recent Comments