दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
दुकान का ताला काट नकदी की चोरी
चोरों ने मंगलवार की रात शहर के जनता सिनेमा चौक स्थित भारत इलेक्ट्रॉनिका दुकान का ताला काट नकदी की चोरी कर लिया है। कितने रुपये की चोरी हुई है,अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है। कुछ लोग करीब 75 हजार रुपये चोरी होने की बात कह रहे हैं। बुधवार की सुबह आसपास के दुकानदारों ने दुकान मालिक अजय गुप्ता को उनके दुकान का ताले काटे जाने की सूचना दी। सूचना पर वे आनन-फानन में दुकान पर पहुंचे। चोर दुकान में लगे सभी ताले को काट अपने साथ लेते गए थे। दुकान में रखे गए सभी सामान जस के तस थे। गल्ले में रखा गया रुपया गायब था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना पर पहुंचे नगरध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने मामले की जांच की। जानकारी के अनुसार दुकान मालिक अजय गुप्ता रोज की तरह मंगलवार की रात दुकान बंद कर अपने घर सोनारपट्टी में चले गए थे। बुधवार की सुबह उन्हें दुकान का ताला काटे जाने की सूचना मिली। दुकान में जिस तरह चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है, उससे कयास लगाया जा रहा है कि इसमें किसी परिचित की संलिप्तता हो सकती है। चोरों ने दुकान में रखे किसी सामान को नहीं छेड़ा है। सिर्फ नकदी पर ही हाथ साफ किया है। इस बावत थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि इस मामले में कई बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच किया जा रहा है।




Recent Comments