दिनदहाड़े बाइक सवार दंपति से चाकू की नोंक पर मोबाइल, आभूषण समेत बाइक की लूटअमनौर. स्थानीय थाना क्षेत्र के नरसिंहभानपुर गांव स्थित नहर के पास दिन-दहाड़े हथियार बंद अपराधियों ने चाकू से दंपति पर हमला बोल बाइक के साथ साथ मोबाइल सोने के चैन अन्य कीमती सामान लूटने का मामला सामने आया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मसरख थाना क्षेत्र के पचरूखवा गांव निवासी परवेज आलम अपने पत्नी शकीला खातून के साथ अपने ससुराल मकेर थाना क्षेत्र के तारा अमनौर अपने बाइक से जा रहे थे .जहां उक्त रास्ते के पास बिना नम्बर प्लेट के एक बाइक पर तीन हथियारबंद अपराधी ओवरटेक कर बाइक सवार दंपति को घेर लिया और चाकू से हमला बोल दिया. जिससे शकीला खातून गंभीर रूप से घायल हो गई. अपराधियों ने कट्टे का भय दिखा कर दंपत्ति से उसका पर्स, मोबाइल,पैकेट से नकद दस हजार रुपये सोने का गोले से मांगटिका व अन्य जेवर के साथ साथ उनका बाइक बाइक लूटकर फरार हो गए . स्थानीय लोगों के सहयोग से अपराधियों के हमले से घायल महिला का उपचारस्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया- इस मामले में घायल महिला के बयान पर अमनौर थाने में लिखित शिकायत दर्ज किया गया. अमनौर पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.