पश्चिम चम्पारण ब्यूरो प्रमुख दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट –
बेतिया । साठी थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना पर गुरुवार की देर शाम एक शराब कारोबारी को 20 लीटर शराब और एक बाइक के साथ बसंतपुर मोड़ से गिरफ्तार किया। उपर्युक्त तस्कर की पहचान थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी सुभाष कुमार के रूप में हुई। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष साठी राजू कुमार मिश्र ने बताया कि गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी में बसंतपुर गांव निवासी सुभाष कुमार को 20 लीटर शराब और एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। उपर्युक्त कारोबारी को न्यायालय को सुपुर्द कर दिया गया है।





Recent Comments