दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बेतिया में गुरुवार को नगर परिषद कार्यालय मे सभापति गरिमा देवी सिकारिया की अध्यक्षता में बेतिया नगर परिषद् की सशक्त स्थायी समिति की बैठक संपन्न हुई। जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिसमें कार्यपालक पदाधिकारी की उपस्थिति में निम्न सभी एजेंडों पर चर्चा की गई और सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। जिसमें स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 से संबंधित कार्य योजना एवं डोर टू डोर कचरा कलेक्शन व निस्तारण को और प्रभावी बनाने का निर्णय हुआ। 8559 शहर में बढ़ते मच्छरों के प्रकोप व रोकथाम को और प्रभावी बनाने के लिए सभी 39 वार्डों में नालों में दवा छिड़काव के लिए एक-एक हाथ मशीन मुहैया कराया जाएगा। इसके साथ ही 1 अदद और बड़ी फोगिंग मशीन क्रय की जाएगी। नगर परिषद क्षेत्र में जारी योजनाओं के विकास कार्यों को गति देने का निर्णय लिया गया।हाउसिंग फॉर ऑल (HFA) योजना से वंचित पात्र परिवारों का पुनः सर्वेक्षण एवं योजना की गति बढ़ाने का भी निर्णय लिया गयाI संपति कर की डिमांड पंजी के निर्माण की समीक्षा व जल्द तैयार कराने का भी निर्णय लिया गया। नगर पारिषद के विरुद्ध दायर मुकदमों की पैरवी व निष्पादन का निर्णय लिया गयाI विभिन्न वार्डों में घुम रहें आवारा पशुओं को नियंत्रित करने, जनजीवन की समस्या से निपटने का भी निर्णय लिया गया। इसके साथ विभिन्न विकास के मुद्दे पर चर्चा किया गया।





Recent Comments