दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
जिला के चनपटिया प्रखण्ड अन्तर्गत घोघा निवासी युवक दीपक कुशवाहा की सड़क दुर्घटना में मंगलवार को हो गई। दीपक की दुर्घटना में हुई मृत्यु पर पश्चिम चम्पारण जिला कुशवाहा संघ ने दुःख व्यक्त किया है। कुशवाहा समाज के नेता शत्रुघ्न प्रसाद कुशवाहा ने कहा है कि दीपक की असामयिक मृत्यु से समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है। शिक्षक राजेश कुमार कुशवाहा ने दीपक की मौत को सामाजिक क्षति बताया। दुर्घटना पश्चिम चम्पारण जिला मुख्यालय बेतिया के छावनी इलाके में हुई, जहाँ रेल ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। दुर्घटना में बुरी तरह ज़ख्मी होने के बाद उन्हें एमजेके अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ इलाज के दौरान उन्हें नही बचाया जा सका। दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों की भीड़ ने एनएच 727 को घण्टो अवरुद्ध कर दिया।




Recent Comments