Θ बेतिया – अभाविप ने मनायी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार 👉आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने नगर के स्थानीय एम जे के कॉलेज में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ा कर एवं दीप प्रज्वलित कर जयंती मनाई।प्रोफेसर सुरेंद्र कुमार राय ने उनके व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सबसे अधिक प्रेरणास्रोत रहे हैं।
 अभाविप चंपारण के विभाग संयोजक धंरंजन कुमार गुड्डू ने कहा की सुभाष चंद्र बोस युवाओं के आदर्श हैं उनका कथन ‘तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा’आज भी प्रासंगिक है जो आजादी के लिए नहीं बल्कि मानव जीवन को बचाने के लिए आवश्यक है।प्रदेश कार्यकारी सदस्य आर्यन अग्निहोत्री राहुल पांडे व नगर मंत्री राजन कुमार ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत के सबसे मशहूर स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे वह युवाओं का एक प्रभावशाली व्यक्तित्व और स्वतंत्रता के लिए भारत के संघर्ष के दौरान भारतीय राष्ट्रीय सेना की स्थापना और अग्रणी द्वारा नेता जी नामक उपाधि अर्जित की थी। नगर सह मंत्री अभिषेक कुमार यदुवंशी ने कहा कि आज के युवाओं को नेता जी के बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए।
मौके पर बिट्टू,अखिलेश वर्मा,संजय कुमार,जयप्रकश कुमार,दीपक साह, मंतोष कुमार,नरेंद्र कुमार पासवान,सतेंद्र कुमार पासवान,दीपक गुप्ता,जेपी सागर,आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।