विजय कुमार शर्मा की रिपोर्ट:-

पश्चिम चम्पारण जिला में इन दिनों बेटियों की आबरू खतरे में है, मानो आबरुरेज़ी करने वालों को पुलिस का कोई ख़ौफ़ नहीं। इन दिनों जबरन छेड़खानी करने और फिर उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का एक ट्रेंड प्रचलन में आया है। पश्चिम चंपारण जिला में बगहा से एक ऐसी ही ख़बर आई है। यह खबर सोसल मीडिया पर जंगल मे आग की माफ़िक वायरल हो रही है। वायरल खबर के अनुसार एक लड़की हाथ जोड़कर कुछ लड़को से छोड़ देने की गुहार लगा रही है, लड़की बार-बार यह कह रही है कि वह एक शादी में शामिल होकर वापस लौट रही है, लेकिन कुछ लड़के उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए, पिता को बुलाने की बात कर रहे हैं।बताया जा रहा है कि यह वीडियो पुलिस जिला बगहा क्षेत्र की है। बातचीत और वीडियो में दिख रहे लोकेशन के आधार पर घटना को बगहा के घनहा थाना क्षेत्र का बताया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद थान में दो नामजद समेत पांच के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। हालाकि पुलिस अभी तक इस मामले मे किसी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।