दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बेतिया: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रानी पकड़ी गांव में विद्यालय का ताला तोड़कर हजारों रूपये मुल्य के उपष्कर की चोरी कर ली गई है मामले में राजकीय प्राथमिक विद्यालय रानी पकड़ी के प्रधानाध्यापिका उषा देवी ने प्राथमिकी दर्ज करायी है। थाना को दिये गये आवेदन में कहा गया है कि चोरों ने डेक, दाल की पतेली, बाल्टी, कठरा, गैस सिलेंडर, जग, छालनी की चोरी कर ली है। आवेदन में विद्यालय के सचिव नंदा देवी तथा अध्यक्ष समसुद्दीन ने भी इसकी
पुष्टि की है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि मामले की छानबीन की जा
रही है।