सीवान। बुधवार के दिन ज़िले में अलग-अलग जगहो पर सड़क दुर्घटना के शिकार हुए चार लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। जिससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। वही स्थानीय लोगो के सहायता से सभी को अस्पताल लाया गया। जहां पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को शव सौंप दी हैं। पहली घटना मुफ़्सील थाना क्षेत्र के स्व बारजुन यादव की पत्नी वचन देवी की है। जहां सड़क किनारे जा रही महिला को अनियंत्रित ट्रक ने धक्का मार दिया। जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। स्थानीय लोगो ने पुलिस को सूचना दिया। वहीं दूसरी घटना जीबी नगर थाना क्षेत्र के फलपुरा गांव निवासी स्व खेदन यादव का पुत्र सत्य नारायण यादव की है।
जो मंगलवार की रात शादी से लौट कर अपने घर बाइक से जा रहा था। तभी जीबी नगर मोड़ के समीप अनियंत्रित बोलोरो ने धक्का मार दिया। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वही आस पास के क्षेत्रों में पानी भी जमा था जिससे शव की पहचान होने में समस्या हुई। तीसरी घटना बभनौली निवासी सुभाष पांडेय की है। जो मंगलवार की देर शाम रिस्तेदार के घर से लौट रहा था। तभी मोड़ के समीप सामने से आ रही अनियंत्रित बिलोरो ने धक्का मार दिया। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। चौथी घटना धनौती ओपी थाना क्षेत्र के खगौड़ा गांव निवासी स्व मोहम्द कलीम के 40 वर्षीय पुत्र मज़बूल हक की हैं। जहां सड़क दुर्घटना में घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। चारो शव को सदर अस्पताल लाया गया। जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

वहीं, इन घटनाओं के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। चारो गांव में कोहराम मचा हुआ है। वहीं घटना की जानकारी होने के बाद संबंधित थाना की पुलिस मामले की छानबीन में लगी है। साथ ही फरार गाड़ी चालक की खोजबीन की जा रही है।