दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
हार मान लेने से सफलता नहीं मिलती है. सफलता के लिए निरंतर परिश्रम की आवश्यकता होती है. यदि हम धुन और जुनून के पक्के हैं तो बाधाएं खुद ब खुद हट जाती हैं और सफलता हमारे कदम चुमती हैं. मैंने भी बहुत परिश्रम के बाद सफलता प्राप्त की है. मेरी भी सफलता 1 दिन की नहीं है. एक साधारण परिवार से होते हुए भी मैंने कड़ी मेहनत की और आज इस मुकाम पर पहुंचा हूं. उक्त बातें एसपी अभियान शिव कुमार राव ने शहर के लक्षदीप कोचिंग सेंटर के छात्रों को संबोधित करते हुए कही.

वे कोचिंग के मोटिवेशनल सेमिनार मोटिवेशनल सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे. कोचिंग के निदेशक रंजीत कुमार ने कहा कि मोटिवेशनल सेमिनार रखने का उद्देश्य छात्रों को मोटिवेट करना है ताकि वे मानसिक तनाव से मुक्त हो सके और पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सकें. मौके पर सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. साथ हीं शिक्षक नीपू मिश्र, हरि कुमार इत्यादि उपस्थित थे.