पश्चिम चंपारण ब्यूरो प्रमुख की रिपोर्ट:-



आज दिनांक 7 अप्रैल2021 दिन बुधवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य पर अस्पताल रोड़ स्थित नारायणी सुपरस्पेशलिटी ऑर्थोपेडिक क्लिनिक के सौजन्य से कोरोना नियमों को ध्यान में रखते हुये निःशुल्क BMD हड्डी जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सभी मरीजो एवं उनके साथ आये सभी अभिभावकों का भी निःशुल्क जाँच किया गया।
अस्पताल के संचालक हड्डी-जोड़ रीढ़ एवं नस रोग विशेषज्ञ सह इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के जिला मीडिया प्रभारी एवं भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ उमेश कुमार ने बताया कि पिछले 7 वर्षों से विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में मरीजों से जुड़ी हुई कोई न कोई सामाजिक कार्य करते आ रहे हैं. इस बार निःशुल्क BMD जाँच करके प्रत्येक मरीज़ एवं उनके अभिभावकों को हड्डी से जुड़ीं हुई महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी।
साथ ही साथ हड्डी से संबंधित कोई बीमारी न हो इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दी गयी। जैसे—
सुबह नियमित व्यायाम
समय समय पर BMD जाँच
दूध एवं वसारहित भोजन का सेवन

डॉ उमेश कुमार ने यह भी बताया कि हड्डी में कैल्शियम की कमी से ऑस्टियोपोरोसिस जैसे बीमारी हो जाते है लक्षण जैसे हड्डी में दर्द, थकान, कमर दर्द, घुटनों में दर्द, हल्के चोट से हड्डी का टूटना इत्यादि।

समय समय पर हड्डी की जांच BMD टेस्ट कराकर हड्डी रोग विशेषज्ञ के सलाहनुसार दवा अवश्य ले।