दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
21वार्डों के 141 मौत पर कबीर अंत्येष्टि अनुदान।
बेतिया। तीन वर्षों से लटके कबीर अंत्येष्टि योजना मद का भुगतान नगर परिषद कार्यालय में सभापति गरिमा देवी सिकारिया एवं पूर्व उपसभापति आनंद सिंह के द्वारा कर दिया गया। सभापति गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र के कुल 39 वार्डों में से 21 वार्ड पार्षदगण की अनुसंशा पर 141 लोगों के परिजनों योजना का लाभ दिया जा रहा है। जिनमे वार्ड संख्या 10 से सर्वाधिक 43 लाभुक परिवारों को लाभ मुहैया कराया जा रहा है। 18 वार्डों से एक की भी दावेदारी सामने नहीं आ सकी है। जबकि नप क्षेत्र के चार वार्डों में महज एक एक लाभुक परिवारों ने ही अब तक दावेदारी की है। जबकि वार्ड संख्या 5 से 12 मृतकों व वार्ड संख्या 29 से 11 मृतकों के लिए दावेदारी की गई है। वही वार्ड संख्या 15 में 9 मृतकों तथा वार्ड संख्या 28 व 30 से 8-8 दावेदार मिले हैं। सभापति ने बताया कि करीब 3 साल से लंबित उक्त अनुदान नहीं मिल पा रहा था जिसके भुगतान की शुरुवात शुरू कर दी गयी है। सभापति गरिमा देवी सिकारिया द्वारा बताया गया कि विगत 3 सालों से सरकार द्वारा कबीर अंत्योष्टि का आबंटन नही प्राप्त हो रहा था। परन्तु सभापति द्वारा अथक प्रयास से बहुत हर्ष के साथ सूचित कर रही हूं कि नगर परिषद क्षेत्रान्तर्गत प्रत्येक 141 मृतकों के परिवारों को 3000 रुपये का चेक देने की शुरुवात कर दी गयी है।





Recent Comments