परवेज़ अख्तर/सिवान
सिसवन थाना क्षेत्र के भीखपुर पंचायत के किशुनबारी गांव में सोमवार की देर रात अज्ञात अपराधियो ने एक अधेड़ को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के किशुनबारी निवासी किशुन यादव के पुत्र बिंदा यादव के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मृतक की बहू सविता देवी ने बताया कि उसके ससुर बिंदा यादव सोमवार की रात खाना खाने के बाद घर के बाहर दालान में सो रहे थे। रात करीब ग्यारह बजे गोली कि आवाज सुनाई दी। लेकिन हमलोग डर से बाहर नहीं निकले। थोड़ी देर बाद जब पिताजी को आवाज दी तो पिताजी नहीं बोले। तो मेरी पुत्री ने कहा कि बाबा सो गए हैं। मंगलवार की सुबह पांच बजे जब दरवाजा खोलकर बाहर निकली तो देखा कि मेरे ससुर जी के चौकी के नीचे खून पसरा हुआ है। तब मैं चिल्लाई, मेरे चिल्लाने की आवाज सुनकर आस पास के लोग पहूंचे। इसी बीच घटना की सूचना सिसवन थाना को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही एएसआई अरविंद कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी।




Recent Comments